{"_id":"69765b362404cc8c56d40f88aff4d181","slug":"80-year-old-woman-raped-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में हिसार जिला के खरड़ गांव में 80 वर्षीय महिला के साथ एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले के सदर थाना हिसार में दर्ज अभियोग के अनुसार यह महिला गांव के मंदिर में रहती है। कल रात वह गली में सो रही थी। रात को लगभग 11.30 बजे बारिश आने पर वह उठकर सोने के लिए मंदिर के कमरे में गई।
कमरे में पहले से ही मौजूद कालू राम (26) ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
पीड़ित बुजुर्ग महिला हिसार के सिविल अस्पताल मे दाखिल है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
