फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   75th Annual Nirankari Sant Samagam inaugurated grandly

75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम: भव्य हुआ शुभारंभ, करीब सात लाख से अधिक अनुयायी हुए शामिल

Fri, 18 Nov 2022 05:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 05:22 PM IST
सार

कहा कि रूहानियत और इंसानियत से ही पूर्ण इंसान बन सकते हैं। दोपहर 2:30 बजे समागम स्थल पर पहुंची सुदीक्षा महाराज ने फूलों से सजी पालकी पर सवार होकर श्रद्घालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
75th Annual Nirankari Sant Samagam inaugurated grandly
संत निरंकारी समागम स्थल पर भक्तजनों का अभिवादन स्वीकार करतीं सुदीक्षा महाराज व राजपिता रमित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत निरंकारी मिशन के 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का वीरवार को भव्य शुभारंभ किया गया। निरंकारी संत समागम का विधिवत शुभारंभ करते हुए सदगुरु माता सुदीक्षा ने मानवता के नाम संदेश देते हुए कहा कि रूहानियत और इंसानियत से ही हम पूर्ण इंसान बन सकते हैं। समागम के दूसरे दिन सात लाख से अधिक निरंकारी मिशन के अनुयायी शामिल हुए। समागम स्थल पर साध संगत की ओर से भक्तजनों ने माता सुदीक्षा व राजपिता रमित को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का दोपहर 2:30 बजे समागम स्थल पर आगमन हुआ। सद्गुरु माता ने फूलों से सजी पालकी में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में साध संगत ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की अगुवाई की।
विज्ञापन


सबसे आगे सेवादल का बैंड था, उसके पीछे समागम के सभी प्रबंधक व देश-विदेश से पहुंचे प्रचारक महात्मा चल रहे थे। इस दौरान कलाकारों ने विशेष सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। समस्त वातावरण धन निरंकार के जयघोष से गूंज रहा था। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज भक्तों को आशीर्वाद दे रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मंच पर पहुंचते ही सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने समागम का विधिवत उद्घाटन कर मानवता के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा आज हम 75वें वार्षिक संत समागम के लिए दूर-दूर से एकत्रित हुए हैं। ताकि मिशन के सत्य, प्रेम व एकत्व पर आधारित संदेश को एक बार फिर से संसार तक पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि जैसे ही हम निरंकार प्रभु-परमात्मा को जान लेते हैं, इसके साथ अपना नाता जोड़ लेते हैं तो सभी के घट में इसका नूर देखते हैं। यही हमारी पहचान बन जाती है और सारा संसार हमें विश्व-बंधुत्व के भाव से ओत-प्रोत प्रतीत होता है। ब्रह्मज्ञान का अहसास होते ही हमारे जीवन में निखार आ जाता है और हम संसार में सद्वयवहार करने वाले बन जाते हैं।

सद्गुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि कोविड महामारी के अलावा युद्ध की स्थिति से भी मानव के दिलों में नफरत की भावनाएं बढ़ी हैं, जिस कारण इंसानों के बीच दीवारें बनी हैं। इन दीवारों को केवल प्यार के पुल  बनाकर ही गिराया जा सकता है, तभी एकत्व से अपनत्व का भाव बनेगा और हर इंसान सुख चैन से जीवन जी सकेगा।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी 
छह सौ एकड़ में फैले समागम स्थल पर पांच दिन तक समागम चलेगा। इस दौरान हजारों की संख्या में विदेशी श्रद्धालु समागम में पहुंचेंगे। व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा की दृष्टि से समागम स्थल पर हजारों निरंकारी सेवादारों के अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था से लेकर पूरे समागम स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की चौकी भी शुरू हो गई है। प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, ऊपरगामी पुल और परिसर में पुलिस कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। एंबुलेंस व दमकल विभाग की गाड़ियां भी परिसर में खड़ी गई हैं। 

भोड़वाल माजरी स्टेशन पर उमड़ रही भीड़
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। स्टेशन पर कुछ दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। अब  समागम शुरू होने के दूसरे दिन स्टेशन पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या पहले से भी अधिक हो गई है। पुलिस कर्मियों के साथ सेवादल के सदस्य व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते नजर आए। निरंकारी मंडल की तरफ से स्टेशन पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लगातार बसों व अन्य वाहनों में बैठाकर समागम स्थल तक पहुंचाया जा रहा है।


सद्गुरु माता की झलक पाने को डटे रहे श्रद्धालु
सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का वीरवार को दोपहर करीब एक बजे समागम स्थल पर आगमन होना था। श्रद्घालु समय से पहले ही कतारबद्ध होकर सद्गुरु माता की झलक पाने के लिए खड़े हो गए। हवा चलने के कारण मिट्टी उड़ती रही, लेकिन श्रद्धालु टस से मस नहीं हुए। इस दौरान पानी के टैंकरों से धूल को कम करने के लिए छिड़काव किया जाता रहा। दोपहर करीब 2:30 बजे माता सुदीक्षा महाराज समागम में पहुंची। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed