{"_id":"9b71c30552d50fc62f411ee79c5776b9","slug":"49-lacs-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट कोर्स के नाम पर 49 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट कोर्स के नाम पर 49 लाख की ठगी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 01 Jan 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायलट का कोर्स कराने के नाम पर 49 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले अब्दुल कादर ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह तीन साल पहले गुड़गांव के एक मॉल में पायलट कोर्स कराने वाली कंपनी के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
आनेद पटेल नामक व्यक्ति व ललिता कृष्णमूर्ति ने उसे पायलट कोर्स कराने का भरोसा दिलाया, साथ ही एडमिशन के खर्च के बारे में भी बताया। उसने इन दोनों के कहने पर करीब 49 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
पैसा देने के सात माह तक दोनों ने उसे खूब घुमाया, लेकिन जब दोनों ने अपना संपर्क नंबर बंद किया तो वह गुड़गांव पहुंचा। यहां पता किया तो जानकारी मिली कि अब यह कार्यालय बंद हो चुका है। इस मामले की जांच गुड़गांव पुलिस ने साइबर सेल को दी है।