फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   45 lakh product theft

एक मशीन छोड़ बाकी सब चुराया

Sat, 21 Sep 2013 10:30 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Sat, 21 Sep 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
45 lakh product theft
हरियाणा में भिवानी-दादरी रोड पर गांव प्रह्लादगढ़ के पास स्थित ज्योति इंटरप्राइज कॉटन मिल से चोरों ने करीब 45 लाख का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय मिल मालिक अपने गांव रामबास गए हुए थे। पुलिस ने मिल में जाकर मुआयना किया।
विज्ञापन


मिल मालिक प्रदीप कुमार ने बताया उनकी दादी का पांच सितंबर को देहांत हो गया था। वह अपने गांव रामबास गए हुए थे। जब वापस आए तो उनकी फैक्टरी की एक मशीन को छोड़कर सारा सामान गायब था।
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि चोर उनकी फैक्टरी से 18 लाख रुपये की दो वेस्ट कोटन चाइना मशीनें, ढाई लाख रुपये की हाइड्रोलिक प्रेस मशीन, फाइबर कॉटन की 53 गांठ, सफेद कोटन की 48 गांठ, 30 एचपी की चार मोटर, 20 एचपी की सात मोटर 15 एचपी की दो और 10 एचपी की एक मोटर, पांच एचपी की दो गियर मोटर, 63 केवी वोल्टेज का स्टेबलाइजर, 14 स्टार्टर 63 एमपेयर, चार स्टार्टर 32 एमपेयर, 10 स्टार्टर 16 एमपेयर, चार वोल्ट मीटर बाक्स समेत, 400 एमपेयर चेंज ओवर, दो बुस बार 200 एमपेयर चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दो बुस बार 100 एमपेयर, 63 एमपेयर के 15 मीटर, 32 के 10 मीटर, 60 केवी का बिजली मीटर एक, चार सेट एलटीसीटी, एक मीटर बॉक्स, 110 मीटर की 80 एमएम की केबल, 640 मीटर तार, एक इंनवर्टर 1400 केवी बैटरी समेत, एक वेल्डिंग सेट, एक ग्राइंडर, एक ड्रिल मशीन और टूल बाक्स, गैस सिलेंडर, चूल्हा और गोदरेज अलमारी, एक मुख्य इलेक्ट्रिक पेनल बोर्ड, 62 केवी अल्टीनेटर कॉपर, तीन लिकरीन 250 एमएम गोल्ड डाफर, 270 किलो लिकरिन माउंटिंग वायर, 70 फुट छह सूत की चैन, 30 गिरारी चुरा ले गए।


उन्होंने बताया कि एक बड़ी मशीन जो क्रेन के सहारे ही उठ सकती थी वही बाकी बची है। इसके अलावा चोर फैक्टरी से लगभग सारा सामान ले उड़े। सदर थाना से जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना किया है। जांच के बाद मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed