फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   22 cattle crushed by a trolley in Jhajjar

Haryana: ट्राले ने एक साथ कुचले 22 गोवंश, 15 की हुई मौत, ड्राइवर मौके से हुआ फरार

Tue, 03 Jun 2025 08:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 08:31 PM IST
सार

दादनपुर में एक ट्राले ने एक साथ 22 गोवंशों को अपनी चपेट में ले लिया। ये गोवंश सड़क को पार कर रहे थे। इस हादसे में मौके पर ही 15 गोवंशों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
22 cattle crushed by a trolley in Jhajjar
गोवंश की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित दादनपुर गांव स्थित बाईपास पर सड़क पार कर रहे  गोवंश को तेज रफ्तार ट्राले ने कुचल दिया। इसमें 15 बछड़ों की मौत हो गई जबकि सात गोवंश घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि कई गोवंश ट्राले के टायर के अंदर फंसे रहे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गोवंश के पोस्टमार्टम के बाद उनको दफनाया गया जबकि घायल गोवंश का इलाज गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम में चल रहा है। हादसे के बाद एसीपी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कब्जे में लिया ट्राला  

हादसे के बाद ट्राले को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गोवंश के मालिक रणछोर की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को करीब तीन बजे राजस्थान से आए सैकड़ों गोवंश का झुंड दादनपुर गांव के बाईपास पर सड़क पार कर रहा था। इस दौरान रिवाड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से एक ट्राला आया और गोवंश के झुंड में जा घुसा। ट्राला चालक गोवंश को कुचलता रहा। काफी दूर जाकर ट्राला रुका और ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 15 बछड़ों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात गोवंश गंभीर तौर पर घायल हो गए। हादसे में घायल इन बछड़ों को उसी समय गोकुलधाम गोशाला महातीर्थ के अस्पताल में उपचार के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। हादसे में जिन गोवंश की जान गई है, उनका पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

टायरों में फंसे रहे गोवंश

हादसे के बाद कुछ गोवंश ट्राले के टायर में भी फंस गए। उनको बाद में बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों में घटना को लेकर नाराजगी थी। हादसे के बाद मार्ग पर गोवंश के खून और ट्राले  टायर के निशान दूर तक दिखाई दिए।



फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में 15 बछड़ों की मौत हुई है जबकि सात गोवंश घायल है। घायल गोवंश को इलाज के लिए भेज दिया गया है। -धर्मबीर सिंह, एसीपी, झज्जर

ये भी पढ़ें: Haryana: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, SI को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, बरामद किए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed