{"_id":"683eec8ffdd8c119e80bbd93","slug":"si-in-sonipat-arrested-with-bribe-anti-corruption-bureau-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, SI को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, बरामद किए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, SI को रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार, बरामद किए 20 हजार रुपये
Tue, 03 Jun 2025 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:08 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत मांगने के मामले में एक एसाई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मी सोनीपत जिले के कुंडली थाने में तैनात था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर नरेश को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोनीपत-गोहाना रोड पर मंगलवार को की गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
20 हजार रुपये रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने बारोटा चौकी में नियुक्त एसआई को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकयतकर्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसके पक्ष में गवाही देने के लिए रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे। टीम अब आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
ये था मामला
करनाल एसीबी को पंजाब के खन्नौरी मंडी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ कुंडली थाना की बारोटा चौकी में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वह मामले में जमानत पर आए हैं। मामले में बारोटा चौकी में नियुक्त एसआई नरेश कुमार जांच अधिकारी हैं। अब उनके खिलाफ दर्ज मामले में गवाही चल रही है। नरेश ने उनके पक्ष में गवाही देने का आश्वासन देने की बात कहकर उन पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। जिस पर उसने एसीबी करनाल को अवगत कराया।
विज्ञापन
एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर तेजपाल की टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार शाम को सुरेंद्र ने नरेश को गोहाना रोड पर रुपये देने के बुलाया। जब सुरेंद्र ने रिश्वत की राशि दी तो एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जाएंगे। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Haryana: CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, हफ्ते पहले मांगी थी फिरौती