फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   206 Imitator caught first day

पहले दिन 206 नकलची पकड़े

Tue, 15 Oct 2013 09:30 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Tue, 15 Oct 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
206 Imitator caught first day
हरियाणा में मंगलवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पहले दिन 206 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन


बोर्ड की प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने बताया कि आठ नवंबर तक चलने वाली सीनियर सेकेंडरी, ओपन स्कूल एवं डीएड परीक्षाओं में मंगलवार को सीनियर सेकेंडरी (प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर) की अंग्रेजी कोर, ऐच्छिक, ओपन स्कूल सीनियर सेकेंडरी की सभी कैटेगरी बिना सेमेस्टर की अंग्रेजी कोर, ऐच्छिक, ओपन स्कूल सेकेंडरी की सभी कैटेगरी बिना सेमेस्टर की हिंदी विषय और डीएड तृतीय, चतुर्थ सेमेस्टर (री-अपीयर) की पेपर-1 की परीक्षा करवाई गई।

उन्होंने बताया कि ओपन सेकेंडरी परीक्षा में 31328 परीक्षार्थी और ओपन सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 26963 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीएड परीक्षा में तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के 125 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 364602 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए हैं। इनके लिए 1129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए 195 उड़नदस्ते बनाए गए हैं जो केंद्रों पर छापामारी कर नकल रहित परीक्षाओं का संचालन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव डा. अंशज सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी और सोनीपत के भावड़ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 46 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। इनमें प्रतिरूपण के आठ केस  हैं। यहां असली परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षा दे रहे थे।


संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जगसी, गोहाना व सोनीपत के केंद्रों पर छापे मारकर 03 मामले अनुचित साधन प्रयोग के पकडे़। उन्होंने बताया कि अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल करने वाले 157 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed