फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   2 killed and 3 scorched due to high tension wire in panipat

पानीपत में बड़ा हादसा: मातम में बदली दशहरे की खुशियां, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 3 झुलसे

Fri, 15 Oct 2021 03:26 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

पानीपत में बड़ा हादसा दशहरे के दिन हो गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। गांव डाहर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए। हरिजन बस्ती में खिलौनों का स्टाल लगाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिए और लोगों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
2 killed and 3 scorched due to high tension wire in panipat
मृतक धर्मवीर और कीमती लाल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के गांव डाहर की हरिजन बस्ती में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दशहरा पर्व पर खिलौनों की स्टाल लगाते वक्त बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने उपरोक्त हादसे के बाद जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। हर साल की तरह इस साल भी गांव डाहर की हरिजन बस्ती में शुक्रवार सुबह 7 बजते ही खिलौनों की स्टाल लगाने वाले पहुंचने शुरू हो गए थे। सभी ने अपनी-अपनी जगह चयनित की और साफ सफाई शुरू कर दी। जैसे ही गांव बाहर निवासी धर्मवीर पुत्र दिलबाग सिंह (30) ने अपनी स्टाल लगाने के लिए लोहे के पोल को खड़ा किया, तो वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
विज्ञापन


शोर मचने पर मदद के लिए आए थे चारों
धर्मवीर ने शोर मचाया तो कीमती लाल (25), नवाब (22), चांद (18) और अरुण (22) उसे बचाने के लिए आए। वे भी चपेट में आ गए। उपरोक्त हादसे में धर्मवीर और कीमती लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवाब, चांद और अरुण झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। झुलसे हुए तीनों युवकों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के बाद दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में जनता हैचरी मालिक के खिलाफ रोष
गांव डाहर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गांव बुड़शाम में जनता हैचरी है, जिसके मालिक की गांव डाहर के पावर हाउस से लेकर बुड़शाम तक 11 हजार वोल्टेज के हाईटेंशन तार की निजी लाइन है। जो हरिजन बस्ती से होकर गुजरती है, जिस वजह हर साल कोई न कोई हादसा हो रहा है।

यह भी पढ़ें-सोनीपत: सीजेएम पानीपत के गनमैन पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर सर्विस रिवॉल्वर और कैश लूटा


3 साल से लगातार बिजली विभाग और प्रशासन को दे रहे पत्र
ग्रामीण अनिल ने बताया कि तीन साल पहले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वे लगातार जिला उपायुक्त और बिजली विभाग के एसडीओ को शिकायत पत्र लिख बिजली लाइन को हटवाने की अपील कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई। समय रहते प्रशासन उनकी समस्या को सुनता और समाधान करता, तो आज यह हादसा नहीं होता।

तीन बहनों का इकलौता भाई था कीमती लाल
दशहरा पर्व पर हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतक कीमती लाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता बादल की चाय की दुकान है, जिससे वह अपना गुजारा कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर मृतक धर्मवीर बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पानीपत शुगर मिल में काम करता था।

यह भी पढ़ें-सुरक्षा में सेंध: पैसों के बदले पाकिस्तान को देता था सेना की खुफिया सूचनाएं, अंबाला से पकड़ा गया सैन्यकर्मी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। परिवार की तरफ से दी जाने वाली शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी, इसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed