फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gunman of CJM Panipat was attacked by three miscreants with a knife and looted revolver and cash in sonipat

सोनीपत: सीजेएम पानीपत के गनमैन पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर सर्विस रिवॉल्वर और कैश लूटा

Fri, 15 Oct 2021 12:40 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 12:40 PM IST
सार

सोनीपत में एक और वारदात सामने आई है, जो सीजेएम पानीपत के गनमैन के साथ हुई। उस पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर सर्विस रिवॉल्वर और कैश लूट लिया। सिपाही प्रवीन कुमार ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। बदमाशों ने उसका रास्ता रोक वारदात की।

विज्ञापन
Gunman of CJM Panipat was attacked by three miscreants with a knife and looted revolver and cash in sonipat
अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में लगातार बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीरवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सीजेएम पानीपत के गनमैन के साथ लूटपाट की। चाकू मारकर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश सिपाही प्रवीण से उसकी सर्विस रिवॉल्वर, कागजात और 2300 रुपये की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां घायल सिपाही उपचारधीन है। घायल प्रवीन ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी पानीपत सीजेएम के गनमैन के तौर पर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणा में बर्बर वारदात: कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की हत्या, पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से लटकाया
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
प्रवीन ड्यूटी कर अपने घर लाला गढ़ी वापस लौट रहा था। जब प्रवीन गढ़ी केसरी-लाला गढ़ी रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार लुटेरों ने उसको रोककर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी प्रवीन कुमार से उसकी सर्विस रिवॉल्वर, 2300 रुपये की नकदी व जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए। थाना गन्नौर पुलिस ने प्रवीन कुमार की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed