फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   2 died and 3 injured in bike accident at Julana

Jind Accident: दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन लोग हुए घायल

Wed, 07 May 2025 10:36 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 07 May 2025 10:36 AM IST
सार

दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। यह हादसा जुलाना में हुआ है। घायलों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। 

विज्ञापन
2 died and 3 injured in bike accident at Julana
बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

विज्ञापन

 
मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र अपनी बाइक पर जुलाना की ओर आ रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मालवी गांव के ही 23 वर्षीय रमेश, सौरभ, अंकित और सावन गांव की ओर जा रहे थे। देशखेड़ा पावर हाउस के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र और रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरभ, अंकित और सावन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 
जुलाना पुलिस के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों बाइक चालकों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की और घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed