फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   zoo gorakhpur line shifting stop

गोरखपुर: चिड़ियाघर में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का काम रुका

Mon, 20 Jan 2020 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
zoo gorakhpur line shifting stop
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर के हाईटेंशन लाइन के तार शिफ्टिंग का काम फि लहाल रुक गया है। इस काम का टेंडर हासिल करने से चूकने वाली फर्म ने का आरोप था कि बिना सरकारी ‘क’श्रेणी के रजिस्ट्रेशन कागज के जमा किए ही दूसरी फर्म को काम सौंप दिया गया। मामले की जानकारी होने पर जब पत्रावली तलाशी गई तो उक्त कागजात इसमें शामिल नहीं थे। अब मामला मुख्य अभियंता की कोर कमेटी के जिम्मे आ गया है। जल्द ही अधीक्षणअभियंता नगरीय यूसी वर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष फि र से दस्तावेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन


तारामंडल इलाके में निर्माणाधीन चिड़ियाघर में 11 केवी लाइन बनाने के लिए 36 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। चार लोगों ने इस टेंडर पर बिड दाखिल की थी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह का कहना है कि जिस फ र्म के नाम पर टेंडर निकला गया है उसके पास ‘क’ श्रेणी के दस्तावेज हैं। अन्य जगहों पर उसने काम में इस दस्तावेज को लगाया है। इस फर्म ने अन्य फ र्मों की तुलना में 9 लाख रुपये कम की बिड दाखिल की है। अगर विवाद बढ़ा तो टेंडर निरस्त कर फिर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed