{"_id":"6963efdb9650d5f0140e8f64","slug":"zero-visibility-in-the-morning-from-cities-to-villages-dense-fog-warning-for-two-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1194720-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर से गांवों तक सुबह शून्य रही दृश्यता, दो दिन घने कोहरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर से गांवों तक सुबह शून्य रही दृश्यता, दो दिन घने कोहरे की चेतावनी
Mon, 12 Jan 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:15 AM IST
सार
शनिवार को आधी रात के बाद से ही कोहरा घना होने लगा था। स्थिति यह बन गई कि शहर में कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए चले। ग्रामीण और तराई क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब थी। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे धूप खिली। दिनभर अच्छी धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में गाड़ियों की लाइट जलाकर आते जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हर बदलते दिन के साथ मौसम भी रंग बदल रहा है। रविवार को सुबह मौसम ने करवट ली। शहर से लेकर गांवों तक दृश्यता शून्य रही। सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। अगले दो दिन गोरखपुर-बस्ती मंडल में घने कोहरे का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को आधी रात के बाद से ही कोहरा घना होने लगा था। स्थिति यह बन गई कि शहर में कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। इस वजह से कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए चले। ग्रामीण और तराई क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब थी। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे धूप खिली।
विज्ञापन
दिनभर अच्छी धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को तापमान अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई संकेत नहीं है। हालांकि, अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है।
विज्ञापन