{"_id":"62468dd458db9259bc23077f","slug":"zebra-crossing-will-be-made-at-every-intersection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हर चौराहे पर बनेगा जेब्रा क्रॉसिंग, पार्किंग की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हर चौराहे पर बनेगा जेब्रा क्रॉसिंग, पार्किंग की होगी व्यवस्था
Fri, 01 Apr 2022 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:59 AM IST
सार
एडीजी ने कमिश्नर, डीएम और एसएसपी के साथ की बैठक, जाम से निपटने के लिए एक बार फिर पहल, लिए गए कई फैसले।
विज्ञापन
जेब्रा क्रॉसिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में जाम से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को एडीजी अखिल कुमार ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ बैठक की। इस दौरान हर चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने और पार्किंग की व्यवस्था किए जाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान काटा जाएगा। रोडवेज व प्राइवेट बसें निर्धारित स्थान पर खड़ी होंगी। सभी पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एसपी ट्रैफिक व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे। कमिश्नर सभागार में हुई बैठक में एडीजी जोन ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित किया जाएं। ट्रैफिक नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
कमिश्नर ने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग एक सप्ताह के अंदर प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए। चौराहों का सुंदरीकरण हो तथा माइक्रोप्लान तैयार कर उसके अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करे कि सड़क पर कोई भी वाहन खड़ा न हो। अतिक्रमण हटाने के बाद ठेला व खोमचा वालों को चयनित स्थल पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर विनीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर कुलदीप मीणा, आरटीओ अनीता सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग बीबी श्रीवास्तव, जीडीए, नगर निगम, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।