{"_id":"64cc96df10926be4880802b0","slug":"youtuber-gang-molested-case-amrutani-forcibly-took-girl-out-of-auto-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत
Fri, 04 Aug 2023 11:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:43 AM IST
सार
बुधवार रात युवती ट्रेन से संत कबीरनगर से गोरखपुर आई। रेलवे स्टेशन से ऑटो से वह गीडा जा रही थी। अभी वह राजघाट पुल पार कर रही थी कि प्रदुमन निषाद, भेली, छोलयी उर्फ परमात्मा बाइक से पहुंचे और ऑटो रुकवाकर जबरन उसे उतार लिया।
विज्ञापन
गीडा थाने में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके में नौसड़ के पास अमरूतानी में बुधवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती मूल रुप से संत कबीरनगर की रहने वाली है। वह यू-ट्यूब कंटेंट क्रिएटर है। वह गीडा इलाके में किराए के कमरे में अपने पुरुष मित्र के साथ रहती है।
विज्ञापन
बुधवार रात युवती ट्रेन से संत कबीरनगर से गोरखपुर आई। रेलवे स्टेशन से ऑटो से वह गीडा जा रही थी। अभी वह राजघाट पुल पार कर रही थी कि प्रदुमन निषाद, भेली, छोलयी उर्फ परमात्मा बाइक से पहुंचे और ऑटो रुकवाकर जबरन उसे उतार लिया।
विज्ञापन
फिर बाइक से अमरूतानी में नदी किनारे ले गए। वहां तारकेश्वर व दिनेश पहले से मौजूद थे। सभी आरोपियों ने युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर युवती को उसके कमरे पर ले जाकर छोड़ दिया। रात करीब चार बजे युवती अपने पुरुष मित्र संग गीडा थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति पर हमले के आरोपियों फूल ही नहीं बरसाए, जमानतदार भी बनी थीं दो शिक्षिकाएं
सामूहिक दुष्कर्म की घटना सुनकर पुलिस की नींद उड़ गई। राजघाट पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। दोनों थाने की पुलिस तलाशी में जुट गई। सुबह करीब 11 बजे एकला बंधे के पिपरी पूरा गांव के पास पुलिस का मुख्य आरोपी प्रदुमन से आमना-सामना हो गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट संचालक के बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि प्रदुमन ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रदुमन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ में सिपाही शिवओम शुक्ला भी घायल हो गए। पुलिस ने सिपाही और घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रदुमन कच्ची शराब का धंधेबाज है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।