{"_id":"64cc8190ddccf780c30db955","slug":"cartridge-found-from-restaurant-operators-bag-at-gorakhpur-airport-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट संचालक के बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट संचालक के बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप
Fri, 04 Aug 2023 10:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:18 AM IST
सार
देवरिया जिले के लार क्षेत्र के भीखम छपरा गांव निवासी वरुण राज तिवारी देवरिया में ओरियंस रेस्टोरेंट चलाता है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से उसे दिल्ली जाना था। शाम 6.30 बजे वरुण एयरपोर्ट पहुंचा और चेक इन करके अंदर गया। तभी स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में एक कारतूस मिला।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की फ्लाइट में सवार होने से पहले गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट पर देवरिया के रेस्टोरेंट संचालक के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर एम्स थाना पुलिस को सौंप दिया।
देवरिया जिले के लार क्षेत्र के भीखम छपरा गांव निवासी वरुण राज तिवारी देवरिया में ओरियंस रेस्टोरेंट चलाता है। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से उसे दिल्ली जाना था। शाम 6.30 बजे वरुण एयरपोर्ट पहुंचा और चेक इन करके अंदर गया। तभी स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में एक कारतूस मिला। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने वरुण से पूछताछ की।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में वारदात: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल
विज्ञापन
उसने बताया कि कारतूस संभवत: उनके मित्र का है। पता नहीं बैग में कैसे आ गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मामले की जानकारी एसएसपी व एसपी सिटी को दी, जिसके बाद एम्स थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देवरिया पुलिस को भी दी गई है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि वरुण से पूछताछ की जा रही है।