फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University fight accused of attack on Vice Chancellor two teachers also became guarantors

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति पर हमले के आरोपियों फूल ही नहीं बरसाए, जमानतदार भी बनी थीं दो शिक्षिकाएं

Fri, 04 Aug 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2023 10:59 AM IST
सार

DDU में मारपीट मामले में एबीवीपी को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की ओर से हमले का आरोपी बताने पर पदाधिकारियों में उबाल है। उन्होंने बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को धूमिल करने व छात्रों के आंदोलन को दिशा भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University fight accused of attack on Vice Chancellor two teachers also became guarantors
जेल से रिहा होने के बाद एबीवीपी कार्यकताओं का स्वागत करतीं शिक्षिकाओं का वीडियो वारयल हुआ था। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति-कुलसचिव पर हमला और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार एबीवीपी के आठ कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए विश्वविद्यालय की ही दो शिक्षिकाएं जमानतदार बनी हैं। दोनों शिक्षिकाएं एबीवीपी से जुड़ी हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की जेल से रिहाई के बाद एबीवीपी कार्यालय पर इनकी ओर से फूल बरसाकर स्वागत करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर 21 जुलाई को कुलपति कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 22 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जेल में बंद आठ कार्यकर्ताओं को 11 दिन की न्यायिक अभिरक्षा के बाद मंगलवार की देर शाम उनकी जेल से रिहाई हुई। उनकी रिहाई में विश्वविद्यालय की दोनों शिक्षिकाएं एक कार्यकर्ता की तरह जमानतदार बनी हैं। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय परिसर में इसकी खूब चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उबाल

गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर संघर्षरत एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की ओर से हमले का आरोपी बताने पर पदाधिकारियों में उबाल है। उन्होंने बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को धूमिल करने व छात्रों के आंदोलन को दिशा भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौंड ने कहा कि कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद शिक्षक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत को कांग्रेस पार्टी की ओर से गलत रूप में अमर्यादित शब्दों के साथ प्रदर्शित करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तथा निराशाजनक है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट संचालक के बैग से मिला कारतूस, मचा हड़कंप

वहीं एबीवीपी ने बयान जारी कर कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं के स्वागत को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है। कहा गया है कि जेल से रिहाई के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत के क्रम में अभाविप गोरक्ष प्रांत कार्यालय पर अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. उमा श्रीवास्तव और प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय की ओर से कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed