फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth start up included in Forbes list

खुशखबर: युवाओं का स्टार्ट अप फोर्ब्स की सूची में शामिल, तीन साल में 25 हजार लोगों को दिया रोजगार

Thu, 02 Jun 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jun 2022 11:00 AM IST
सार

गोरखपुर के सिद्धार्थ श्रीवास्तव और रवीश अग्रवाल व स्वतंत्र कुमार की कंपनी है। इसमें तीन साल के अंदर 25 हजार लोगों को रोजगार दिलाया। अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन ने दुनिया के टॉप-30 स्टार्ट अप में इनकी कंपनी को शामिल किया है।

विज्ञापन
Youth start up included in Forbes list
युवा उद्यमी सिद्धार्थ श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के युवा उद्यमी सिद्धार्थ श्रीवास्तव और उनके दो मित्रों रवीश अग्रवाल व स्वतंत्र कुमार की स्टार्ट अप कंपनी ‘एबल जॉब्स’ को फोर्ब्स की सूची में जगह मिली है। अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फॉर्ब्स ने हाल ही में सबसे प्रभावशाली उद्यमियों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक, युवा उद्यमियों के स्टार्ट अप को दुनिया के टॉप-30 में जगह दी गई है।

विज्ञापन


युवा उद्यमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्ट अप अभियान से प्रभावित हैं। लिहाजा, नौकरी की तलाश में नहीं भटके और नौकरी देने वाले बन गए। इन्होंने एक ऐसा ऐप बनाया है, जिसके जरिए अलग-अलग विषयों के स्नातक जोड़े जाते हैं। ऑनलाइन ही रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद कंपनियों से संपर्क करके साक्षात्कार की व्यवस्था की जाती है। निर्धारित प्रक्रिया के बाद जॉब दिलाई जाती है।
विज्ञापन


उद्यमियों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान 25 हजार लोगों को रोजगार दिलाया गया है। इसी लिहाज से फोर्ब्स की सूची में जगह मिली है। सिद्धार्थ श्रीवास्तव व स्वतंत्र कुमार ने कानपुर के एचबीटयू से बीटेक किया है। रविश अग्रवाल ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed