फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth have more ability to convert challenges into opportunities: Pushpadant

चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता युवाओं में ज्यादा : पुष्पदंत

Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Youth have more ability to convert challenges into opportunities: Pushpadant
चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता युवाओं में ज्यादा : पुष्पदंत
विज्ञापन

लेखक रुद्रा उत्कर्ष की पुस्तक ''''''''शब्दों की बगिया'''''''' का हुआ लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता समय की मांग है। आज के युवाओं के हाथों में यह क्षमता बहुत ज्यादा है। इसी क्रम में रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला का यह प्रयास सराहनीय है।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुष्पदंत जैन ने कही। वे रविवार को शहर के एक होटल में कवि एवं लेखक रुद्रा उत्कर्ष शुक्ला की पुस्तक ''''''''शब्दों की बगिया'''''''' के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी के सदस्य डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्कर्ष शुक्ला ने जिस तरह से रचना की है, उनकी रचनाओं को मैं स्वर प्रदान करूंगा। डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि उत्कर्ष की किताब युवाओं के लिए प्रेरणा साबित होगी। इसके पूर्व पुष्पदंत जैन, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, आमोद राय ने पुस्तक का लोकार्पण किया।इस अवसर पर गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक, उत्कर्ष श्रीवास्तव, श्वेता सिंह विशेन,आशिया सिद्दकी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सैयद इरशाद अहमद, एडवोकेट अनीश, प्रो. आमोद राय, कल कुमार मिश्रा, डॉक्टर योगेश पाल, जान प्रताप सिंह, मनोज कुमार, दीप कुमार शर्मा, प्रमोद तिवारी, आशीष रूंगटा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed