फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth electrocuted after climbing onto train and coming into contact with OHE wire

Gorakhpur News: ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, झुलसा; जानिए कैसे हुआ अचानक ये हादसा

Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 02:45 AM IST
सार

आरपीएफ के अनुसार, यार्ड में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल बुधीराम यादव ने शाम करीब 5:20 बजे यार्ड सुपरविजन अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव को सूचना दी कि ब्लॉक लाइन नंबर छह पर ओएचई पोल संख्या 504/14 के पास खड़ी लोको संख्या डब्ल्यूडीजी-4जी-49604 के ऊपर एक व्यक्ति चढ़ गया है। वह ओएचई तार के संपर्क में आने से झुलस गया।

विज्ञापन
Youth electrocuted after climbing onto train and coming into contact with OHE wire
युवक को उतारते कर्मी - फोटो : स्त्रोत-रेलवे सुरक्षा बल

विस्तार

रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड में शनिवार शाम लाइन नंबर छह पर खड़ी ट्रेन के ऊपर चढ़ा युवक ओएचई तार की चपेट में आने से झुलस गया। सूचना मिलने पर रेलवे के संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ओएचई कनेक्शन काटने के बाद युवक को ट्रेन से नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

आरपीएफ के अनुसार, यार्ड में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल बुधीराम यादव ने शाम करीब 5:20 बजे यार्ड सुपरविजन अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव को सूचना दी कि ब्लॉक लाइन नंबर छह पर ओएचई पोल संख्या 504/14 के पास खड़ी लोको संख्या डब्ल्यूडीजी-4जी-49604 के ऊपर एक व्यक्ति चढ़ गया है। वह ओएचई तार के संपर्क में आने से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को जानकारी दी गई। यात्री मित्र और वाणिज्य विभाग को सूचना देकर चिकित्सक व एंबुलेंस बुलाने को कहा गया। रेल चिकित्सक शाम 5:40 बजे मौके पर पहुंचे। ट्रैक्शन विभाग ने शाम 5:50 बजे ओएचई कनेक्शन काटा। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की मदद से युवक को शाम छह बजे ट्रेन से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

युवक ने अपना नाम लालबाबू पुत्र फौजी माझी, निवासी बेगाही, थाना बैरगनिया, जिला सीतामढ़ी, बिहार, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। उसने मोबाइल नंबर नहीं बताया। आरपीएफ के अनुसार, युवक देखने में मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था।

रेल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद शाम 6:20 बजे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाम 6:22 बजे एंबुलेंस पहुंची, जिससे आरपीएफ कांस्टेबल जोगिंदर यादव की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

युवक ओएचई तार की चपेट में आने से झुलसा था। उसे सुरक्षित नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है: गिरजेश विश्वकर्मा, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed