{"_id":"611cd744bf638a2b49282a56","slug":"youth-dies-after-drowning-in-drain-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: नाले में डूबकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: नाले में डूबकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Aug 2021 03:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:17 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मोहाना थाना क्षेत्र के मेखंडवा नाले का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के मेखंडवा नाले में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को उसका उतराता हुआ शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के सूर्यकुडिया गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद सोमवार देर शाम घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गांव के बगल से गुजरने वाले मेखंडवा नाले में उसका उतराता हुआ शव मिला। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहाना जय प्रकाश दुबे ने बताया कि पिता की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। युवक की नाले में फिसलने कर डूबने से मौत की बात आ रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।