फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth Day 2022 special story of hardworking student golfer Diksha

युवा दिवस: पिता ने पकड़ाई गोल्फ स्टिक, बिटिया का दुनिया जीतने का सपना

Wed, 12 Jan 2022 04:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 04:37 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे गोल्फ कोर्स में कर रहीं प्रैक्टिस, एशियन गेम्स है अगला लक्ष्य।

विज्ञापन
Youth Day 2022 special story of hardworking student golfer Diksha
युवा गोल्फर दीक्षा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महज छह साल की उम्र में गोल्फ स्टिक थामने वाली गोरखपुर शहर की युवा गोल्फर दीक्षा का सपना देश के लिए गोल्फ में पदक हासिल करने का है। भले ही वह टोक्यो ओलंपिक में पदक हासिल करने से चूक गईं मगर निराश होने के बजाय अब दोगुने उत्साह के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्थित गोल्फ कोर्स में जुटी हैं। उनका लक्ष्य फिलहाल एशियन गेम्स में देश को पदक दिलाने पर है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत दीक्षा ने बताया कि यह खेल उन्हें अपने पिता कर्नल नरेंद्र डागर से विरासत में मिला है। बचपन से लेकर आज तक पिता ही अभिभावक से लेकर कोच तक की कमान संभालते हैं। उन्हीं के निर्देशन में गोल्फ की स्टिक पकड़ी तो टोक्यो ओलंपिक तक पहुंच गई। हालांकि पदक से चूकने वाली 21 वर्षीय दीक्षा का अब अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में गोल्ड है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में दक्षिण अफ्रीकी ओपन में महिला ओपेन जीतने वाली दीक्षा सबसे कम उम्र की महिला गोल्फर और अदिति अशोक के बाद दूसरी भारतीय महिला बनीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में ये कारनामा किया। उसी समय वह ओलंपिक का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में वह एक बार फिर वह दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपेन टूर्नामेंट खेलने जा रहीं हैं और इस बार उन्हें जीत की उम्मीद है। वह बताती हैं कि अभ्यास के दौरान मुझे गोरखपुर में एक अच्छा माहौल मिला। यहां मुझे वह सारी सुविधाएं मिलीं तो एक अच्छे गोल्फ कोर्स में उपलब्ध होती हैं। गोल्फ क्लब के सचिव डीके खरे का हमारे अभ्यास में विशेष योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed