{"_id":"643530afa61b6b5a5b037393","slug":"youth-crushed-to-death-by-tractor-trolley-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, भागने के चक्कर में हो गई गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, भागने के चक्कर में हो गई गलती
Tue, 11 Apr 2023 03:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Apr 2023 03:34 PM IST
सार
खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी सुभाष भारती (40) मजदूरी करते थे। सोमवार को पैदल घूमते हुए डोमनी ताल की ओर गए थे। दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में चालक ने उनके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में खोराबार इलाके के डोमनी ताल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर सोमवार को युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि युवक टक्कर लगने के बाद जमीन पर गिर गया था, लेकिन चालक ने भागने के चक्कर में उसके ऊपर ही ट्रैक्टर-ट्राॅली चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोग सड़क जाम करने की कोशिश किए, लेकिन पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराई।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज निवासी सुभाष भारती (40) मजदूरी करते थे। सोमवार को पैदल घूमते हुए डोमनी ताल की ओर गए थे। दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में चालक ने उनके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
सुभाष चार भाइयों अर्जुन, भीम और सूरज में सबसे बड़े थे और दिल्ली में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरणपोषण करते थे। उनके दो बेटे करन और अंश तथा तीन बेटियां अनुष्का, आराध्या और सोनी हैं।