फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth and entrepreneurs showed interest in setting up startup

पूर्वांचल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर: स्टार्टअप लगाने में युवाओं व उद्यमियों ने दिखाई रुचि, इसके लिए आ रहा आवेदन

Mon, 14 Mar 2022 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Mar 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Youth and entrepreneurs showed interest in setting up startup
Startup - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित पूर्वांचल बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (पीआईसी) में स्टार्टअप लगाने को लेकर युवाओं और उद्यमियों ने विशेष रुचि दिखाई है। अब तक प्राप्त आवेदनों में युवा उद्यमियों ने वर्चुअल लैब, एग्री रोबोट, इंटीरियर डिजाइन, दृष्टिबाधितों के लिए विशेष छड़ी, फूड, आईटी, ड्रोन में स्टार्टअप प्रारंभ करने को आवेदन किया है।

विज्ञापन


वहीं, सेंटर के सुचारु रूप से संचालन के लिए 10 से 12 मार्च तक तीन दिवसीय ऑनलाइन विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। इनमें दिल्ली के एक्सपर्ट डॉ. के श्रीनिवासन ने पीआईसी के सदस्य प्रो. अजय सिंह, प्रो. लल्लन यादव, प्रो. दिव्या रानी सिंह, डॉ. स्मृति मल्ल और डॉ. राजन वालिया को स्टार्टअप लगाने के तरीकों और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


ऐसे युवा उद्यमी, जो अपने स्टार्टअप को पूर्वांचल इनोवेशन काउंसिल और इन्क्यूबेशन सेंटर से प्रारंभ करना चाहते हैं, वे 17 मार्च तक विवि की वेबसाइट पर इन्क्यूबेशन सेंटर के लिंक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए फार्म को बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर की ईमेल आईडी पर मेल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्टअप स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 21 मार्च को होगी। युवा उद्यमियों की सहूलियत के लिए केंद्र की को-कोआर्डिनेटर डॉ. स्मृति मल्ल के मोबाइल फोन नंबर 9565746464 और डॉ. राजन वालिया के 6388475330 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed