{"_id":"5f1e7be74854917a86134b13","slug":"young-men-died-in-minor-dispute-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: मामूली बात से नाराज लोगों ने प्रधान के बेटे कर दी हत्या, छह लोग गंभीर रुप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: मामूली बात से नाराज लोगों ने प्रधान के बेटे कर दी हत्या, छह लोग गंभीर रुप से घायल
Mon, 27 Jul 2020 12:31 PM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
sant kabir nagar news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में रविवार देर रात एक हैरान करने वाला सामने आया। यहां महुली इलाके के चोलखरी गांव में कुछ लोगों ने प्रधान के बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि परिवार के छह सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चोलखरी गांव के प्रधान ओम प्रकाश का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर दर्जन भर लोग लाठी डंडा और अवैध पिस्टल लेकर उसके घर मे घुस आए। आरोप है लोगों की पिटाई से उसके 19 वर्षीय बेटे बंटी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं उसकी पत्नी सुशीला देवी, मामा राम सुधारे, लालधर, सिंपी आर्या, राजमती और अन्नू देवी को गंभीर चोटें आई। पीड़ित प्रधान ने पांच नामजद समेत दर्जनों अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। केस दर्ज कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।