{"_id":"631ee46a7c60060af968e932","slug":"young-man-tied-up-and-beaten-in-a-dispute-over-money-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को बांधकर पीटा, केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक को बांधकर पीटा, केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Sep 2022 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
कन्हैया की पत्नी का आरोप है कि जब वह छुड़ाने गई तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। बाद में पहुंची पुलिस ने कन्हैया को मुक्त कराया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने बताया कि कन्हैया की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव में रविवार को एक युवक को खंभे में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पत्नी आरोपियों के पास पति को छोड़ने की गुहार लेकर गई तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। घटना की वजह आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हरिश्चंद्र, सोमनाथ, धर्मराज व बरदानी के खिलाफ बंधक बनाकर मारने पीटने, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, लखेसरा गांव निवासी कन्हैया लाल अपने भाई के साथ ही काम करते हैं। साथ में उनके गांव के हरिश्चंद्र पहलवान का बेटा भी काम करता है। उसका कुछ रुपये कन्हैया के भाई के पास बकाया है। उसी रुपये की वसूली के लिए रविवार को हरिश्चंद्र पहलवान अपने सहयोगियों के साथ आकर कन्हैया लाल को पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर खंभे से बांधकर पीटा।