{"_id":"5ea66d668ebc3e9037300277","slug":"young-man-on-foot-died-in-district-hospital-during-treatment-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से पैदल बिहार जा रहा था युवक, गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से पैदल बिहार जा रहा था युवक, गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Mon, 27 Apr 2020 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के अररिया जिले के रहने वाले युवक की शनिवार को जिला अस्तपाल में मौत हो गई। वह लुधियाना में मजदूरी करता था और 19 अप्रैल को पैदल गोरखपुर आया था। चेकिंग में पकड़े जाने पर पुलिस ने कोरोना की जांच कराई।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद युवक को रेलवे स्टेशन रोड के रैन बसेरा में क्वारंटाइन करा दिया था। युवक की मौत की पुलिस ने परिवार को सूचना दी, पर परिवार के लोग और रिश्तेदार शव लेने नहीं आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के बसेटी बाजार का रहने वाला जुबरैल लुधियाना में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर जाने के लिए पैदल निकल गया। 19 अप्रैल की शाम को गोरखपुर पहुंचा।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने जुबरैल को रैन बसेरा में क्वारंटाइन करा दिया।
तीन दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
कैंट पुलिस ने इसकी जानकारी जुबरैल के बड़े भाई हामिद अंसारी और कुशीनगर में रहने वाली बहन गुलेशा को दी, लेकिन शव लेने कोई नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। सोमवार सुबह तक किसी के न आने पोस्टमार्टम कराया जाएगा।