{"_id":"6232ca4008ea685acb393202","slug":"young-man-life-saved-by-having-helmet-on-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहने फिर चलें: सिर पर हेलमेट होने से बच गई युवक की जान, राहगीरों ने भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहने फिर चलें: सिर पर हेलमेट होने से बच गई युवक की जान, राहगीरों ने भेजा अस्पताल
Thu, 17 Mar 2022 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 AM IST
सार
डॉक्टर ने बताया कि हादसे की वजह से हदस गए थे, जिस वजह से बेहोशी आ गई थी। गंभीर चोट नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i stock
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के रामपुर गांव के पास बुधवार को एक युवक की जान सिर पर मौजूद हेलमेट ने बचा ली। सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में हादसा हुआ था। सड़क पर गिरने से बेहोश हो गए थे, लेकिन सिर पर चोट न होने की वजह से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बरगदवां निवासी अशोक कुमार (38) बुधवार को पीपीगंज गए थे। बुधवार शाम वापस घर आते समय रामपुर गांव के पास सामने से तेज गति से वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अशोक कुमार लड़खड़ाकर नीचे गिए गए।
विज्ञापन
मगर, सिर पर हेलमेट होने की वजह से गंभीर चोट नहीं लगी और उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से हादसा हुआ है, अगर सिर पर हेलमेट नहीं होता तो उनकी जान खतरे में आ सकती थी।
विज्ञापन
हादसे की वजह से अशोक बेहोश हो गए थे। पास के प्राथमिक अस्पताल में राहगीरों ने इलाज कराया। डॉक्टर ने बताया कि हादसे की वजह से हदस गए थे, जिस वजह से बेहोशी आ गई थी। गंभीर चोट नहीं है।