फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man killing in gorakhpur latest crime

युवती के पिता ने कहा, बेटी से दूर रहो, नहीं माना युवक तो पीट-पीटकर कर दी हत्या

Mon, 08 Jun 2020 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
young man killing in gorakhpur latest crime
पुलिस के गिरफ्त में पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपित। - फोटो : अमर उजाला।

बड़हलगंज इलाके के ओझवली गांव निवासी करन (22) की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के पांच घंटे के भीतर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। पता चला कि युवक पड़ोस के एक गांव की युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती के घरवाले मना कर रहे थे, लेकिन वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों के रूप में हुई है। सीओ गोला श्यामदेव और इंस्पेक्टर रामज्ञा सिंह ने बताया कि हरिशचंद्र का बेटा करन पड़ोस के गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती के घरवालों ने मना किया फिर भी वह पीछा नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की रात उसे युवती के घरवालों ने घर के आसपास घूमते हुए पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे मृत समझकर वहीं छोड़ गए। घायल युवक किसी तरह देर रात अपने घर पहुंचा। घरवालों से उसने बताया कि युवती से अवैध संबंध की बात कहकर उसे पीटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले अस्पताल ले गए, वहां उसकी मौत हो गई।   घटना की सूचना पाते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पांच घंटे के भीतर ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा व अन्य धारदार हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed