{"_id":"64861c896dec55a33d0e2046","slug":"young-man-killed-in-two-bike-collision-father-son-seriously-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-203677-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र के करमैनी खड़खड़िया मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम करीब 6.30 बजे महराजगंज जनपद के बलुअहिया नर्सरी निवासी कमलेश का 25 वर्षीय पुत्र सुदर्शन तालबंजरहा ससुराल आया था। ससुराल से बाइक से बलुआ की ओर जा रहा था। उधर, क्षेत्र के खाझा गांव निवासी 45 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे राबिन सिंह को बाइक पर बैठाकर आ रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन घायल हो गए। घायलों को बलुआ चौकी इंचार्ज सुशील सिंह ने सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने सुदर्शन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल पिता पुत्र को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
ब्यूरो
विज्ञापन
ब्यूरो