{"_id":"6173f86648796468ec291517","slug":"young-man-killed-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बहन के घर से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, गांव में छाया मातम
Sat, 23 Oct 2021 05:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Oct 2021 05:26 PM IST
सार
देवरिया जिले में एक युवक अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। ऐसे में एक बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान राह से गुजर रही डीसीएम उसपर चढ़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहन के घर से वापस लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रामलक्षन देवरिया मार्ग पर भृगसरी तेलियान टोला के समीप हुआ। मृत शख्स रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बौरडीह गांव का निवासी था। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बौरडीह गांव के बेचन मौर्या का बेटा रामप्रताप मौर्या शुक्रवार को अपनी बहन के घर परषोत्तिमा गांव में गया था। बहन से मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब दस बजे वह बाइक से अपने घर को लौट रहा था। रामलक्षन देवरिया मार्ग पर भृगसरी तेलियान टोला के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।
इससे रामप्रताप बाइक समेत बीच सड़क पर गिर गया। तभी रामलक्षन की ओर से जा रही मूंगफली लदी डीसीएम उसके ऊपर से गुजर गई। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत पर मां सुखिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
छोटे बेटे का सड़क पर क्षत विक्षत शव देख मां बेहोश हो गई। छोटे भाई के मरने पर उसके बड़े भाई राहुल मौर्या और राजू गमगीन हो उठे। मिलनसार युवक की मौत की सूचना पर बौरडीह गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।