फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man kidnapped girl for marriage in maharajganj

यूपी: शादी के लिए नहीं मान रही थी लड़की, नाराज प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में कर लिया अपहरण

Mon, 17 Feb 2020 08:25 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Feb 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped girl for marriage in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में फिल्मी अंदाज में युवती का अपहरण का युवक फरार हो गए। युवती से शादी करने के लिए युवक ने उसका अपहरण कर लिया। अब युवती के परिजनो की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों पर अपहरण समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मामला पांच फरवरी की शाम का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती को गांव के कुछ महिलाएं साथ में शाम को शौच के लिए गांव के बाहर ले गई। रास्ते में बाइक सवार पहले मौजूद रहे। युवती को बाइक सवारो ने रोक लिया। उसे जबरन गाड़ी पर बैठाकर लेकर चले गए।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया लेकिन बाइक सवार युवती को लेकर फरार हो गए। इस मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन तलाश करने लगे। आरोपी युवक के घर गए तो उसके परिजन झगड़ा करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजने के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार की शाम को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की।


बताया जा रहा है कि युवती का युवक से प्रेम संबंध था। उसने शादी के लिए मना किया तो युवक गुस्सा होकर उसका अपहरण कर लिया। कोतवाल सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पकड लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed