फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man get married for second time ran away after seeing wife

गोरखपुर: दूसरी शादी रचाने गया युवक पत्नी को देख भागा, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 06 Dec 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Dec 2021 03:42 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा चंद्रहास मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
young man get married for second time ran away after seeing wife
दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक शादी रचाने के लिए बरात लेकर पहुंच गया। उधर लड़की के घर आरोपी दुल्हे की पहली पत्नी, पहले से बच्चे के साथ बैठ कर इंतजार कर रही थी। बरात पहुंचते ही दुल्हा बच्चे के साथ पत्नी को देख कर भागने लगा। ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खोराबार थाना क्षेत्र के सुबाबाजार निवासी बबलू लगभग एक वर्ष पूर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी तय किया था। निर्धारित तिथि के अनुसार पांच दिसंबर की शाम लगभग साढ़े आठ बजे लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची। बरातियों के स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में घराती व अन्य रिश्तेदार मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ बैठ कर इंतजार कर रही थी। महिला को देख कर दूल्हा भागने लगा। बरात के स्वागत में पहुंचे घराती दूल्हे को भागते देख दौड़ा कर पकड़ लिए। उसी में कुछ युवकों ने दूल्हे की धुनाई भी कर दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उधर बच्चे के साथ मौके पर मौजूद महिला पुलिस को बताई कि उसकी युवक के साथ लगभग पांच वर्ष पहले शादी हो चुकी है। उसके साथ एक चार वर्ष का बच्चा है।

महिला का आरोप है कि उसे जब उसके पति द्वारा दूसरी शादी करने की बात पता चली तो वह काफी खोजबीन की इसके बाद वह यहां पहुंची ताकि उसका पति दूसरी शादी न कर सके। आरोपी दूल्हा पुलिस के समक्ष मांफी मांगने लगा।

उधर, दुल्हन बन कर बैठी पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले आरोपी युवक झूठ बोल कर शादी तय किया था। शादी की तैयारी के साथ ही उसका अब तक लगभग साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा चंद्रहास मिश्र ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed