{"_id":"611ba14f8ebc3e42a342f4f4","slug":"young-man-drowned-in-old-rapti-river-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: भैंस चराने गया युवक बूढ़ी राप्ती नदी में डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: भैंस चराने गया युवक बूढ़ी राप्ती नदी में डूबा, तलाश जारी
Tue, 17 Aug 2021 05:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:15 PM IST
सार
पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के होरिलापुर बढ़ाडीह का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र के होरिलापुर बढ़ाडीह गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गया एक युवक तैरते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई, मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
क्षेत्र के होरिलापुर बढ़ाहीह गांव निवासी पवन उर्फ पप्पू निषाद ने (24) भैंस पालन किया है। मंगलवार दोपहर में भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। भैंस लेकर वह गांव के पास से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे पहुंचे थे।
विज्ञापन
नदी के बांध के किनारे तैर रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में जाकर वह डूब गए। उनको डूबता हुआ देख साथ गए अन्य लोगों ने गांव में जाकर जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, युवक डूब चुका था। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी मिश्रौलिया पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर मिश्रौलिया पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर गए थे। गोताखोर तलाश में लगे हुए हैं, पुलिस टीम भी लगी हुई है।