फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man died in suspicious circumstances in deoria

देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2020 05:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
young man died in suspicious circumstances in deoria
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव निवासी एक युवक की शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर रोड पर पिपरपाती गांव निवासी शक्ति विश्वकर्मा (35 वर्ष) पुत्र जयराम विश्वकर्मा मकान बनवाकर रहता था। वहां वह फर्नीचर की दुकान चलाता था। शनिवार को वह घर पर अकेला था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मकान के गेट के पास रविवार की सुबह शक्ति शव मिला।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक शक्ति के गले में चोट के निशान हैं। मृतक की बहन ने शहर के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चकियवां में तीन करोड़ रुपये कीमत की मकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पति की मौत से पत्नी सारिका और बेटे शिवांशु का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी गई थी मायके, पिता बेटी के घर

शक्ति शराब पीने का आदी था। इसको लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में शक्ति पिता जयराम से भी विवाद करता था। शनिवार को विवाद के बाद ही जयराम कोतवाली क्षेत्र के ही घटैला गांव में अपनी बेटी के घर चले गए थे। रविवार की सुबह सात बजे वह आए तो देखे की शक्ति गेट के पास गिरा है।

पिता ने गेट के अंदर हाथ डालकर खोला तो शक्ति को उठाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर में ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि जयराम मूलरूप से भटनी इलाके के रहने वाले हैं, लेकिन लंबे समय से वह यहीं रहते हैं। उनकी चार बेटियां हैं। शक्ति को वह छोटे पर गोद लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed