फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man died in road accident in basti

हादसा: पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल जा रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी दर्दनाक मौत

Sun, 26 Dec 2021 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, विक्रमजोत (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, विक्रमजोत (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Dec 2021 03:54 PM IST
सार

छावनी थानाक्षेत्र के बबुरी गांव के पास हादसा हुआ। नंदनगर गांव निवासी मनीष अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए ससुराल बभरौली जा रहा था।

विज्ञापन
young man died in road accident in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के पास शनिवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नंदनगर गांव निवासी मनीष (32) पुत्र संतोष कुमार शनिवार की देर रात अपने ससुराल छावनी थाना क्षेत्र के बभरौली गांव जा रहा था। अभी वह बबुरी गांव के समीप ही पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे उसके ससुराल के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मनीष के शव को हर्रैया थाने के लिए सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो मनीष बीती रात करीब आठ बजे अपने घर से ससुराल के लिए निकला था। मनीष की पत्नी सरिता का रविवार 26 दिसंबर को जन्मदिन था। पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए मनीष ससुराल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष दिल्ली में रहकर अपने पिता के साथ काम करता था। वहां से कुछ दिन पूर्व ही वह गांव आया था। मृतक मनीष की पत्नी के अलावा एक चार वर्षीय बेटी है, जिसका नाम ईशा है। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया विजय सिंह ने बताया कि घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed