फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man dead body found hanging from noose

Gorakhpur News: युवक की फंदे से लटकी मिली लाश, जेब में मिला सुसाइड नोट

Sat, 02 Dec 2023 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिजनों को किसी अनहोनी पर दोषी बताया गया है।

विज्ञापन
Young man dead body found hanging from noose
अजय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहजनवां इलाके के वार्ड नंबर सात लुचुई में भाजपा कार्यकर्ता अजय राज तिवारी (28) की शुक्रवार सुबह फंदे से लटकी लाश मिली। जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने सौतेली मां और परिजनों को आरोपी बताया है। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजय राज तिवारी कस्बा में फास्ट फूड का ठेला लगवाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह भाजपा के स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया के सह संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। पत्नी सात माह की गर्भवती होने के कारण मायके गई हैं। अजय घर पर अकेले थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से फोन रिसीव नहीं होने और सुबह नहीं उठने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो अजय का शव कुंडी के सहारे गमछा के फंदा से लटक रहा था। पुलिस ने अजय की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिजनों को किसी अनहोनी पर दोषी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed