{"_id":"6151addb8ebc3e09151df1fd","slug":"young-man-and-girl-from-two-communities-have-got-married-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: धर्म के बंधन की दीवार को तोड़ प्रेमी युगल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: धर्म के बंधन की दीवार को तोड़ प्रेमी युगल ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार
Mon, 27 Sep 2021 07:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:42 PM IST
सार
दूसरी तरफ युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। युवती के दो बैंक खाते में करीब छह लाख रुपये भी हैं। युवक मनबढ़ किस्म का है।
विज्ञापन
देवरिया: सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो समुदाय के युवक और युवती ने कुछ दिन पहले घर छोड़ दिया। दोनों ने शादी भी कर ली है। जिसका वीडियो बनाकर दोनों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जबकि युवती के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती गुहार लगा रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ घर छोड़कर गई है। उसने युवक से शादी भी कर ली है। पुलिस इस मामले में किसी को परेशान न करें, क्योंकि दोनों बालिग हैं और शादी अपनी मर्जी से किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। जबकि दूसरी तरफ युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। युवती के दो बैंक खाते में करीब छह लाख रुपये भी हैं। युवक मनबढ़ किस्म का है।
विज्ञापन
एसओ अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों बालिग होने की बात बताई है। मामले की जांच की जा रही है।