फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogiraj Gambhirnath Auditorium and Culture Centre will be inaugurated with Bhajan Sandhya.

Gorakhpur News: अभिलिप्सा पांडा की भजन संध्या का निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट

Tue, 17 Feb 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Yogiraj Gambhirnath Auditorium and Culture Centre will be inaugurated with Bhajan Sandhya.
भजन संध्या से होगा योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से योगिराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र का संचालन अब निजी संस्था को सौंप दिया गया है। नए संचालन की औपचारिक शुरुआत मंगलवार शाम छह बजे भव्य भजन संध्या से होगी। कार्यक्रम में ‘हर-हर शंभू’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिलिप्सा पांडा अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगी। समारोह के निमंत्रण पत्र को विशेष अंदाज में वितरित किया गया। सोमवार को एक शिवभक्त रोबोट निमंत्रण पत्र लेकर जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन के कार्यालय पहुंचा।

रोबोट ने पहले अभिवादन किया, हाथ मिलाया, फिर बैठकर नमस्ते किया और दंडवत प्रणाम करते हुए निमंत्रण पत्र भेंट किया। उसके सिर पर रुद्राक्ष की माला सजी थी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर संचालक शिवम सिंह भी उपस्थित रहे। रोबोट बरामदे से चलते हुए प्रथम तल स्थित कार्यालय तक पहुंचा और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कौतूहल का केंद्र बना रहा। निमंत्रण देने के बाद रोबोट कमिश्नर अनिल ढींगरा के कार्यालय भी पहुंचा और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed