फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestlers of Gorakhpur came out in support of Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरे गोरखपुर के पहलवान, बोले- बेबुनियाद हैं आरोप

Fri, 20 Jan 2023 05:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Jan 2023 05:10 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पहलवानों के प्रदर्शन का तीसरा दिन है। अभी बैठकों के दौर जारी हैं।

विज्ञापन
Wrestlers of Gorakhpur came out in support of Brij Bhushan Sharan Singh
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में गोरखपुर के पहलवान उतर गए हैं। सभी ने एक स्वर में यौन शोषण के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। कहा कि पिछले दस वर्षों में भारतीय कुश्ती एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। उसका श्रेय कैसरगंज सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जाता है। अन्य राज्य के लोगों को कुश्ती संघ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व मंजूर नहीं है। इसलिए वो ऐसा घृणित कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


तुच्छ स्वार्थ के लिए कर रहे घृणित कार्य
जो लोग वर्तमान अध्यक्ष की तारीफ करते नहीं थकते थे। आज उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार हैं। अपने तुच्छ स्वार्थ के लिए इतना घृणित कार्य करना किसी खिलाड़ी के लिए अशोभनीय है। - दिनेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूपी कुश्ती संघ।
विज्ञापन


कोई खिलाड़ी खेल से नहीं बड़ा
कोई खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं हो सकता है। कुश्ती संघ ने नियम बनाया है कि कोई खिलाड़ी बिना नेशनल में पदक जीते या बिना ट्रायल दिए या ओपन नेशनल में पदक के बिना कैंप में शामिल नहीं हो सकता। इससे नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है। स्टार खिलाड़ियों को ये तानाशाही लगती है। - आदित्य प्रताप सिंह आगू, सचिव भारतीय कुश्ती संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबुनियाद हैं आरोप
यौन शोषण के आरोप बेबुनियाद हैं। अध्यक्ष के रूप में बृजभूषण सिंह का कार्यकाल शानदार रहा है। हमेशा कुश्ती और खिलाड़ियों के विकास को लेकर कार्य किया। 10 वर्षों के कार्यकाल में वो अचानक इतने बुरे हो गए, ये सुनियोजित साजिश की ओर से इशारा करता है। - पन्नेलाल यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान।


नई प्रतिभाओं को मंच दे रहा कुश्ती संघ
भारतीय कुश्ती संघ ने बिना किसी भेदभाव के हर राज्य के पहलवानों को बढ़ावा दिया है। इन्हीं सकारात्मक नीतियों की वजह से नई प्रतिभाआें में कुश्ती के फलक पर चमक बिखेरी है। आरोप निंदनीय हैं। संघ के नए नियमों से नई प्रतिभाओं को कुश्ती में दम दिखाने का मौका मिल रहा है। - चंद्रविजय सिंह, भारतीय कुश्ती टीम के कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed