फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World class wrestlers will gather in Gorakhnath temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में जुटेंगे विश्वस्तरीय पहलवान

Thu, 08 Aug 2024 07:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
World class wrestlers will gather in Gorakhnath temple
गोरखपुर। नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में एक फिर कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा समृद्ध होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विश्वस्तरीय 300 पहलवान जुटेंगे और अपने दमखम से कुश्ती के प्रशंसकों को राेमांचित करेंगे। आठ व नौ अगस्त को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कुश्ती संघ की ओर से किया जाएगा। विजेता पहलवानों के बीच लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता के जरिये नए उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु चुने जाएंगे।
विज्ञापन


कुश्ती संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने मंगलवार को एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में बताया कि गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। इसीलिए नाग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष यहां कुश्ती प्रतियोगिता होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती हास्टलों, स्पोर्ट्स काॅलेजों आदि के नामचीन पहलवान आ चुके हैं। इनमें कुछ पहलवान विश्वस्तरीय प्रतियोगिता भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा।

पहलवान दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ अगस्त को दोपहर 12:30 बजे होगा। समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन नौ अगस्त को अपराह्न तीन बजे होगा। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, कुश्ती प्रशिक्षक चंद्रविजय सिंह और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed