{"_id":"6ab98b23274d42243a010eb0","slug":"accused-of-having-an-affair-with-another-woman-husband-threw-her-out-of-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1465654-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूसरी महिला से संबंध का आरोप, पति ने घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूसरी महिला से संबंध का आरोप, पति ने घर से निकाला
Mon, 28 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-2 के लेहनी टोला निवासी एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करने और चार बच्चों के साथ घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। महिला ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के मुताबिक, पति के दूसरी महिला से संबंध होने की जानकारी पर उसने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बच्चों समेत घर से बाहर कर दिया गया। महिला का कहना है कि वह चार बच्चों के साथ भोजन-पानी के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटक रही है। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन