{"_id":"6ab98abb04de6b13c20e5c08","slug":"questions-raised-about-mp-tawde-summons-him-to-delhi-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1466458-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांसद पर उठाया सवाल, तावड़े ने दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांसद पर उठाया सवाल, तावड़े ने दिल्ली बुलाया
विज्ञापन
गोरखपुर। जलभराव को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन और भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई नोकझोंक का मामला अब पार्टी स्तर तक पहुंच गया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को दिल्ली बुलाया है। शनिवार को दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद विनोद तावड़े ने पार्षद को फोन पर बात कर दिल्ली आने को कहा।
पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली में विनोद तावड़े से मुलाकात के दौरान पूरे घटनाक्रम को लेकर बातचीत होगी। पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विनोद तावड़े ने फोन कर उन्हें दिल्ली बुलाया है। फोन दोपहर दो बजे आया था और करीब चार मिनट बात हुई है। इस पर क्षेत्र की समस्या पर भी बात की गई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पार्षद एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए रामगढ़ताल, पाम पैराडाइज और तरकुलानी क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या को लेकर सांसद से फोन पर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान दोनों के बीच राजनीतिक तंज भी सुनाई देते हैं। सांसद की ओर से पार्षद से पूछा जाता है कि क्या वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके जवाब में पार्षद सांसद से बसपा में शामिल होने को लेकर सवाल करते सुनाई देते हैं। यह मामला शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद सामने आया। भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान सांसद रवि किशन ने मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन और निगम अधिकारियों के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। अब पार्षद को दिल्ली बुलाए जाने के बाद मामले को लेकर भाजपा के भीतर भी चर्चा शुरू हो गई है। दिल्ली में होने वाली मुलाकात के बाद पार्टी स्तर पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।