{"_id":"6ab98acb6ca37423620d5aa9","slug":"power-supply-system-collapses-30000-consumers-face-crisis-lasting-24-to-36-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1465967-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली व्यवस्था चरमराई, 30 हजार उपभोक्ताओं को 24 से 36 घंटे तक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली व्यवस्था चरमराई, 30 हजार उपभोक्ताओं को 24 से 36 घंटे तक संकट
Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद शहर की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। जगह-जगह पोल गिरने, ट्रांसफाॅर्मर खराब होने, लाइनों पर पेड़ की डालियां गिरने और बिजली उपकेंद्रों में पानी भरने के कारण करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को 24 से 36 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
रविवार को भी बिजलीकर्मी फाॅल्ट ठीक करने में जुटे रहे। कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन रुस्तमपुर और शाहपुर के कुछ क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली नहीं आई। कई अन्य इलाकों में छोटे-छोटे फाॅल्ट के कारण बिजली आती-जाती रही। शनिवार शाम हुई तेज बारिश का पानी राप्तीनगर ओल्ड, रुस्तमपुर और टाउनहाॅल बिजली घरों में पानी भर गया। सुरक्षा के लिहाज से राप्तीनगर उपकेंद्र की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे रामजानकी नगर समेत आसपास के करीब 12 हजार घरों में अंधेरा छा गया। देर रात पंप लगाकर पानी निकाला गया, जिसके बाद रविवार भोर में आपूर्ति बहाल हो सकी।
रुस्तमपुर उपकेंद्र में भी पानी भरने के साथ 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे 10 हजार से अधिक घरों की बिजली प्रभावित रही। रविवार को भी यहां फाॅल्ट और रोस्टिंग की समस्या बनी रही। कुछ क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जलभराव के कारण टाउनहाल उपकेंद्र से जुड़े करीब दो हजार और बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली भी रातभर प्रभावित रही।
विज्ञापन
--
- शाहपुर और सूर्यकुंड में ट्रांसफाॅर्मर खराब
शाहपुर के विष्णु मंदिर फीडर की बिजली शनिवार सुबह सात बजे गुल हुई, जो रविवार शाम सात बजे पूरी तरह बहाल हो सकी। बीच में करीब 500 घरों को वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली देकर राहत दी गई। शाहपुर के अन्य कुछ क्षेत्रों में भी ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सूर्यकुंड क्षेत्र में भी ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। यहां ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण पूरे दिन लागों ने बिजली कटौती का सामना किया। उनके घरों में पानी की समस्या रही। देर शाम ट्रांसफाॅर्मर लगाने के बाद भी बिजली बहाल काफी देर बार हुई। गोलघर में तोता मैना मजार के पास ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी के कारण 100 से अधिक घरों की बिजली करीब 33 घंटे तक बंद रही। बिछिया के ताड़ीखाना और अकोलवा में जलभराव से दो ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए। इससे 300 से अधिक घरों की आपूर्ति रविवार देर रात तक प्रभावित रही।