फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Breastfeeding Week Kicks Off: Awareness Programs Launched at BRD Medical College

Gorakhpur News: मां का दूध नवजात के लिए पहला और सबसे सुरक्षित टीका

Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
World Breastfeeding Week Kicks Off: Awareness Programs Launched at BRD Medical College
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए पहला और सबसे सुरक्षित टीका है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान शुरू कराना और पहले छह माह तक केवल मां का दूध देना स्वस्थ शिशु, स्वस्थ मातृत्व और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। विश्व स्तनपान सप्ताह इस महत्वपूर्ण संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता मेहता के मार्गदर्शन में और डॉ. सुरेश नारायण, डॉ. रचिता चटर्जी, डॉ. मीनल और डॉ. संदेश श्रीवास्तव के संयोजन में सात अगस्त तक मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी, जागरूकता रैली, सामुदायिक जनजागरूकता अभियान और स्तनपान को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिवस पर नियोनेटल टेक्नीशियन के विद्यार्थियों ने स्तनपान विषय पर पोस्टर प्रस्तुत कर इसके महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed