फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   world 10 longest railway platform includes two stations of UP railway platforms

विश्व के 10 सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म में शामिल हैं यूपी के ये दो स्टेशन, यहां जानिए सबके नाम

Sun, 13 Dec 2020 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
world 10 longest railway platform includes two stations of UP railway platforms
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
इस बात को तो आप जानते ही होंगे कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का नाम विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म के रूप में दर्ज है, लेकिन शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं हो कि विश्व के सबसे लंबे 10 प्लेटफॉर्मों में से दो अपने उत्तर प्रदेश में ही हैं। साथ ही गर्व करने वाली बात यह भी है कि विश्व के 10 सबसे लंबे प्लेटफार्म में से छह अपने देश में हैं और क्रमवार सबसे लंबे तीन प्लेटफार्म भारत के ही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि विश्व का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म गोरखपुर रेलवे स्टेशन का होना यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


विश्व के 10 सबसे लंबे प्लेटफॉर्म
1. गोरखपुर (यूपी) है, प्लेटफार्म लंबाई 4483 फीट यानी 1366.33 मीटर।
2. कोल्लम (केरल) स्टेशन है, प्लेटफार्म लंबाई 3873 फीट यानी 1180.5 मीटर।
3. खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) स्टेशन है, प्लेटफार्म लंबाई 3519 फीट यानी 1072.5 मीटर।
4. शिकागो (यूएस) का स्टेट स्ट्रीट सब-वे है, प्लेटफार्म लम्बाई 3501 फीट यानी 1067 मीटर (नार्थ अमेरिका में सबसे लंबा प्लेटफॉर्म)।
5. बिलासपुर (छत्तीसगढ़) स्टेशन है, प्लेटफार्म लंबाई 2631 फीट यानी 802 मीटर।
6. शेरेटन शटल टर्मिनल फोकस्टोन (यूके) का है, प्लेटफॉर्म लम्बाई 2595 फीट यानी 791 मीटर. यूरोप का सबसे लम्बा स्टेशन।
7. झांसी (यूपी) है, प्लेटफॉर्म लम्बाई 2526 फीट यानी 770 मीटर।
8. पर्थ (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया) का ईस्ट पर्थ रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म लंबाई 2526 फीट यानी 770 मीटर, ऑस्ट्रेलिया का सबसे लम्बा स्टेशन।
9. कैलगूर्ली स्टेशन (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया), प्लेटफॉर्म की लंबाई 2493 फीट यानी 760 मीटर।
10. सोनपुर स्टेशन (बिहार) प्लेटफॉर्म लंबाई 2421 फीट यानी 738 मीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed