फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   worker fired in employment office arrested in Gorakhpur

गोरखपुर: सेवायोजन कार्यालय में कर्मी ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Apr 2022 12:55 PM IST
सार

इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बृजेश कुमार सिंह सेवायोजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह बृहस्पतिवार को नशे की हालत में कार्यालय पहुंचा और स्थापना लिपिक आनंद त्रिपाठी से हाजिरी की बात पर गाली-गलौज करते हुए रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
worker fired in employment office arrested in Gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेवायोजन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक बृजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को एक अन्य कर्मी से गाली-गलौज करने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि गोली लगी नहीं। पुलिस ने सेवायोजन के सहायक निदेशक राम बिहारी चतुर्वेदी की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी और 7 सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया। पकड़ा गया आरोपी शाहपुर इलाके के अशोक नगर का निवासी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बृजेश कुमार सिंह सेवायोजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। वह बृहस्पतिवार को नशे की हालत में कार्यालय पहुंचा और स्थापना लिपिक आनंद त्रिपाठी से हाजिरी की बात पर गाली-गलौज करते हुए रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


आनंद बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी सन्न रह गए। पुलिस ने आरोपी को एम्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिवाल्वर तथा पांच कारतूस और मौके से एक खोखा भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed