{"_id":"618fc8aa456963225d35d801","slug":"worker-dies-due-to-electric-current-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, गांव में मचा कोहराम
Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:46 PM IST
सार
घटना की जानकारी होने पर एसडीएम ध्रुव शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान मजदूर के मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र के बहोर धनौती गांव में स्व.मरजादी देवी के स्मृति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर कार्य करने के दौरान विद्युत करंट की जद में आ जाने से बहोर धनौती गांव निवासी मजदूर सरफराज उर्फ गुड्डू अंसारी (32) पुत्र मरहूम मजीद झुलस गया। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शनिवार को बहोर धनौती गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्लास्टर का काम चल रहा था। जहां सरफराज दीवार पर तराई कर रहा था। बताया जा रहा है कि हैंडपंप से मोटर लगा हुआ है। जिसमें विद्युत करंट प्रवाहित होने लगा। जिससे सरफराज उसकी जद में आ जाने से झुलस गया।
विज्ञापन
किसी तरह आपूर्ति बाधित कर आनन-फानन उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सरफराज के मौत की जानकारी होने पर पत्नी रुबी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पांच वर्षीय पुत्र राज और तीन वर्ष की आशिया कुछ समझ नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिसंबर 2019 में गोरक्ष पीठ के पुरोहित रामानुज की पत्नी स्व.मरजादी देवी का निधन हो गया था। जहां कुशल क्षेम पूछने आए मुख्यमंत्री ने उनके स्मृति में स्वास्थ्य केंद्र बनाने का निर्देश दिया था। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम ध्रुव शुक्ल भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान मजदूर के मौत की सूचना मिली है।