फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work stopped after building chamber...people upset due to road not being built

Gorakhpur News: चेंबर बनाकर रुक गया काम... सड़क न बनने से लोग परेशान

Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Work stopped after building chamber...people upset due to road not being built
फोटो
विज्ञापन

- एक साल से दिग्विजयनगर एवं रामपुरम कॉलोनी में लोग परेशान
-इस बार काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो बारिश में उठानी पड़ेगी तकलीफ

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वार्ड-16 दिग्विजयनगर के राजा रामपुरम और दिग्विजयनगर कॉलोनी में एक साल से सीवर लाइन का काम चल रहा है। सीवर लाइन डालकर और चेंबर बनाकर ठेकेदार ने काम ठप कर दिया। घरों में कनेक्शन न देने से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा।
अमृत 2.0 परियोजना के तहत जल निगम दिग्विजयनगर वार्ड में सीवर लाइन का काम करा रहा है। चेंबर बनने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। यहां तक की घरों से कनेक्शन भी नहीं किया गया। सड़क पर ऐसे ही मिट्टी पटी हुई है। आलम यह है कि पिछली बारिश लोगों ने जैसे-तैसे गुजारा ली, लेकिन अब अगली बारिश का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

बारिश से पहले काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि काम की यही गति रही तो बारिश में कीचड़ के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। सीवर लाइन डालने के बाद खोदी गई कच्ची मिट्टी पर न तो गिट्टी डाली गई न ही रोलर चला। पिछली बारिश में इन कॉलोनियों के लोगों ने काफी मुश्किलें उठाई थीं। इस बार भी काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो बारिश के दौरान लोगों को तकलीफ उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
दूसरी कॉलोनियों में भी अधूरा काम
पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि 2023 में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। इसके बाद बारिश की वजह से काम बंद हो गया। जल निगम के अवर अभियंता ने कहा कि दशहरा के बाद काम शुरू हो जाएगा। दशहरा, दीपावली, होली सब बीत गया, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। वार्ड की दूसरी कॉलोनियों में भी काम आधा अधूरा पड़ा है। पार्षद ने बताया कि काम बंद होने की वजह से लोग उन पर दबाव बना रहे हैं।
शनिवार को दिग्विजयनगर कॉलोनी और राजा रामपुरम कॉलोनी के लोगों ने पार्षद के साथ बैठक की। जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाए, नहीं तो बारिश में लोगों को कीचड़ और जलभराव से जूझना पड़ेगा।
अनिल सिंह ने कहा कि पिछली बरसात तो किसी तरह निकल गई, लेकिन सड़क नहीं बनी तो इस बार बहुत दिक्कत होगी।
कॉलोनी में पीतांबर गुप्ता के यहां हुई बैठक में जयप्रकाश जयसवाल, ईश्वर शरण वर्मा, सुभाष सिंह, अनिल सिंह, मिथलेश यादव, महेंद्र गुप्ता, लल्लन सिंह, इकबाल अहमद, कृष्ण प्रताप सिंह, सुरेश गुप्ता, भानु गुप्ता समेत स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


------
दो दिन बाद शुरू होगा काम
ठेकेदार को दो दिन के अंदर काम शुरू करने की हिदायत दी गई है। चेंबर बनाकर घरों से कनेक्शन किया जाएगा, ताकि बरसात से पहले सड़क का निर्माण हो सके। मानसून से पहले सड़क तैयार हो जाएगी।
-बृजेश कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed