फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work starts on Deoria-Basti station, Gorakhpur tender will be finalized next month

Gorakhpur News: देवरिया-बस्ती स्टेशन पर काम शुरू, गोरखपुर का टेंडर अगले महीने होगा फाइनल

Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Work starts on Deoria-Basti station, Gorakhpur tender will be finalized next month
- अमृत भारत योजना के तहत होना है रेलवे स्टेशनों का सुंदरीकरण
विज्ञापन

- स्टेशनों पर लिफ्ट समेत कई नई सुविधाएं बढ़ेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमृत भारत योजना के तहत देवरिया और बस्ती रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम शुरू हो चुका है। गोरखपुर स्टेशन का टेंडर भी अगले महीने फाइनल हो जाएगा। छह कंपनियों की तरफ से टेंडर डाले गए हैं, जिनका सत्यापन चल रहा है।
सरकार ने रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत सुंदर बनाने का कार्य आरंभ किया है। इसके अंतर्गत स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर लगाना, सभी जगह प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाया जाना है। साथ ही प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज की संख्या बढ़ाने, नए शौचालय, सरकुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित करने का काम होना है।
विज्ञापन

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर 61 करोड़ की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। यहां तीन लिफ्ट व दो एस्केलेटर लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। स्टेशन के भवन की डिजाइन भी चेंज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती स्टेशन पर 18 करोड़ की लागत से कुल 11 कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें स्टेशन के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग द्वार का निर्माण, सुंदरीकरण, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, यात्री विश्रामालय, सूचना डिसप्ले बोर्ड, उन्नत डिजिटल घड़ी आदि लगाए जाएंगे।

----------
कोट-
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इन कार्यों के होने से रेलवे स्टेशन एक सिटी सेंटर के रूप में विकसित होंगे। इससे यात्रियों एवं आमजनों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। गोरखपुर स्टेशन पर जल्द ही एजेंसी फाइनल कर ली जाएगी, जिसके बाद यहां भी कार्य शुरू हो जाएगा।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed