फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work is being done on 26 flood protection projects in the district.

Gorakhpur News: जिले में बाढ़ बचाव की 26 परियोजनाओं पर कराया जा रहा है काम

Tue, 18 Jun 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 18 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Work is being done on 26 flood protection projects in the district.
गोरखपुर। जिले में बहने वाली नदियों पर बने तटबंधों के संवेदनशील कटान स्थलों पर बाढ़ खंड की तरफ से टेंडर कर उस पर कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। सभी कार्यों को 15 जून तक पूरा किया जाना था, लेकिन कई स्थानों पर कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। विभाग का दावा है कि जो भी कार्य कराए जाने थे वे कार्य सुरक्षित स्तर तक हो गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में बहने वाले प्रमुख नदियों राप्ती, सरयू, रोहिन, गोर्रा पर बने तटबंध जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए थे उन स्थानों पर कटान निरोधक उपाय करने के लिए बाढ़ खंड की तरफ से टेंडर किया गया था। इसके लिए जिले में 26 स्थानों को चिन्हित किया गया था। जिन ठेकेदारों को टेंडर मिला उनसे कहा गया कि वह कार्य को 15 जून तक पूरा अवश्य करा लें। ऐसा माना जाता है कि 15 जून के बाद बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। विभाग का दावा है कि सभी कार्य सुरक्षित स्तर तक कराए जा चुके हैं। लेकिन, कई कार्य अब भी अधूरे हैं।
विज्ञापन

यह हैं कुछ प्रमुख कार्य
राप्ती नदी पर मलौनी तटबंध पर डुहिया गांव के निकट 657.86 लाख की परियोजना।
राप्ती नदी के तट पर नौसड़ कलानी तटबंध पर 167.7 लाख की परियोजना।
गोर्रा नदी पर राजधानी सिलहटा तटबंध पर 625.08 लाख की परियोजना।
राप्ती नदी पर छितहरी-थुन्हीं तटबंध पर 249.61 लाख की परियोजना
राप्ती नदी के किनारे कनईल मझगांवा तटबंध पर 626.63 करोड़ परियोजना
राप्ती नदी पर कौड़ीराम-मनौली तटबंध 788.03 लाख की परियोजना
बरहीपाथ तटबंध पर 626.30 लाख की परियोजना
असवनपार-गहिराघाट तटबंध पर पूरे गांव के पास 437.55 लाख की परियोजना प्रमुख है।
अब तक 90 प्रतिशत कार्य कराए जा चुके हैं। सभी कार्य सुरक्षित स्तर तक हो गए हैं। किसी तटबंध पर अभी तक खतरे की कोई बात नही है। जो भी कार्य बचे हुए हैं वह 25 जून तक पूरा करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed